पहलगांव की घटना के विरोध में मसूरी में करणी सेना का आक्रोश, कश्मीरी दुकानों को खाली कराने की चेतावनी

पहलगांव, कश्मीर में हिंदुओं के साथ हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय करणी सेना ने आज मसूरी में जोरदार प्रदर्शन किया। करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शुभम सिंह ठाकुर ने बताया कि अब संगठन पूरे देश में राष्ट्रविरोधी तत्वों और संगठनों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो संगठन या व्यक्ति देश के खिलाफ कार्य कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर भारत से बाहर करने का अभियान चलाया जाएगा।

 

जिला अध्यक्ष मनदीप रोझेला के नेतृत्व में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने मसूरी में प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार से मांग की कि सात दिनों के भीतर कश्मीरी व्यापारियों से बातचीत कर उनकी दुकानों को खाली कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो करणी सेना स्वयं सभी दुकानों को बंद करवा देगी।

 

शुभम सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि करणी सेना संपूर्ण भारत में अवैध कब्जों पर बने मदरसों और मस्जिदों को भी ध्वस्त करने का कार्य करेगी। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शुभम सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनदीप रोझेला, राहुल धीमन, सूरज पवार, आशीष रावत, मिहिर मिश्रा, राहुल वर्मा, सुशांत, अंकित, कार्तिक और अभय सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। करणी सेना ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।