देहरादून।।उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में तथाकथित सॉफ्टवेयर घोटाले की जांच नहीं कराये जाने के विरोध में आज एनएसयूआई के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो छात्रों ने गांधी पार्क से घंटाघर तक टैक्टिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, यूटीयू के एग्जाम कंट्रोलर, तकनीकी शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव की संयुक्त रूप से सांकेतिक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री प्रकरण, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर वह बीते 6 महीने से सड़कों पर उतरकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 5 मई को पांच सदस्य कमेटी गठित किए जाने का निर्णय लिया गया था और जांच समिति गठन के बाद समिति को 15 दिन का समय भी दिया गया था। इस जांच समिति ने 9 दिन बाद यानी 14 मई को जांच का काम देख रही आईएएस निकिता खंडेलवाल को आईटीडीए के पद से हटकर यह जिम्मेदारी आईएएस गौरव कुमार को दी। इसके बाद यह जांच फिलहाल लटकती हुई नजर आ रही है। सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में वित्तीय नियुक्ताओं की जांच को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें अगर सीएम आवास घेराव करना पड़ेगा तो वह इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply