देहरादून ।। उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन कालनेमि को लेकर भाजपा ने साफ किया है कि यह कार्रवाई धर्म विरोधी तत्वों के खिलाफ है जो धार्मिक वेशभूषा की आड़ में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और ऐसे में धार्मिक माहौल को बिगाड़ने वाले तत्व सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में भेष बदलकर व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ऑपरेशन कालनेमि जैसे अभियान जरूरी हैं, ताकि कांवड़ यात्रा जैसी महत्वपूर्ण यात्राएं निर्विघ्न और शांतिपूर्ण संपन्न हो सकें। भट्ट ने कहा कि जो भी लोग धर्म विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply