देहरादून।।सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर और झाझरा की पूर्व ग्राम प्रधान पिंकी देवी के नेतृत्व में Citizens Clean & Green Ambition Society के सहयोग से झाझरा क्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम जल वायु टॉवर सोसाइटी झाझरा और एनडीआरएफ कैंपस के भीतर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था — हरियाली बढ़ाना, प्रदूषण घटाना, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखना।
सहदेव सिंह पुंडीर ने इस मौके पर कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और उसे बचाने का संकल्प है। उन्होंने आम जनता से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
इस आयोजन में “Citizens Clean & Green Ambition” संस्था के सक्रिय सदस्य अमरनाथ कुमार, अमर सिंह ठाकुर, आलोक कुमार, गीकी हंडा, और बबलू दत्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरणीय चेतना को ज़मीन पर उतारा।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितों ने यह संकल्प लिया कि वो ना केवल पेड़ लगाएंगे, बल्कि उनकी देखरेख भी जिम्मेदारी से करेंगे।हरेला पर्व की यह हरियाली पहल समाज को एक प्रेरणा देती है कि विकास के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा भी हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

Leave a Reply