एक नहीं दो बार पैदा हुआ यह बच्चा, डॉक्टरों ने किया यह चमत्कार, जानिए वजह

एक सामान्य इंसान या कोई भी जानवर का बच्चा एक ही बार पैदा होता है। एक बार वह संसार में आ गया तो फिर आ गया लेकिन मेडीकल साइंस की प्रगति ने एक इंसानी बच्चे को दो बार पैदा होने का सौभाग्य दिया है। जी हां दो बार.. यूके में यह कारनाम हुआ है। हुआ कैसे.. आइए बताते हैं। दरअसल, ऑक्सफोर्ड में शिक्षिका के रूप में कार्यरत लूसी इसाक को अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कराए गए अल्ट्रासाउंड्स से ओवेरियन कैंसर का पता चला। जब डॉक्टर से इसके बारे में पूछा गया कि क्या बच्चे के पैदा होने के बाद इसका इलाज करवाया जा सकता है.. तो डॉक्टर का जवाब नहीं था.. उनका मानना था कि इससे कैंसर के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

मां और बच्चा दोनों की जान पर आए इस खतरे को देखते हुए लूसी और पति ने गर्भावस्था के दौरान ही इलाज करवाने का फैसला किया। अक्तूबर में 20 सप्ताह की गर्भवती लूसी का पांच घंटे ऑपरेशन चला.. बस इसी दौरान उनके गर्भ को उनके शरीर से निकाल कर अलग रखा गया, जिसमें उनका बेटा रैफर्टी पल रहा था।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार कैंसर का उपचार किए जाने के बाद गर्भ को वापस से लूसी के अंदर वापस लाया गया। बाद में जनवरी में जब रैफर्टी पैदा हुआ तब वह एकदम स्वस्थ था। अब लूसी भी कैंसर के खतरे से पूरी तरह से मुक्त है। अपनी और अपने बच्चे की जान बचाने के लिए डॉक्टर सोलेमानी माजद का धन्यवाद देने के लिए लूसी उनके अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने भी इस अनुभव को दुर्लभ और भावनात्मक बताया, जिसमें उन्हें बच्चे के साथ एक अपनेपन का एहसास हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक लूसी का ट्यूमर बहुत ही संवेदनशील हालत में था इसलिए यह डॉक्टर माजद के लिए एक बहुत ही क्रिटिकल केस बन गया था। हालांकि डॉक्टर माजद और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को बड़ी ही समझदारी और अनुभवी तरीके से पूरा किया। लूसी के परिवार के लिए भी रैफ्रर्टी का जन्म बहुत ही भावुक करने वाला था। क्योंकि मां की जान को खतरा होने के साथ ही कुछ ही सालों पहले उसके पिता एडम का भी किडनी ट्रांसप्लांटेशन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *